राजस्थान
Rajasthan में मौसम ने ली करवट, पारा सामान्य से 15 डिग्री नीचे
Tara Tandi
6 May 2025 3:37 PM IST

x
Rajasthan राजस्थान :- दक्षिणी हिस्सों में सोमवार देर रात तेज बारिश हुई। इससे पहले मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया था। फिलहाल राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में एक चक्रवाती तंत्र सक्रिय है, जिसके प्रभाव से आज कई जिलों में तेज आंधी और भारी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, अजमेर और कोटा संभाग के साथ ही पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग में वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है।
बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, बाड़मेर, जालौर, जोधपुर, नागौर और पाली जिलों में 50 से 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी, वज्रपात और बारिश की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
पढ़ें: गहलोत के बयान पर बोले राजेंद्र राठौड़- वे बाड़ाबंदी और प्रशिक्षण शिविर में अंतर नहीं कर पा रहे हैं
सोमवार सुबह भी राज्य के कई जिलों में जोरदार बारिश दर्ज की गई, जिसमें सबसे अधिक वर्षा पाली जिले में हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला जारी रह सकता है।
हीट वेव से राहत का दौर जारी
प्रदेश में मौसम में आए इस बदलाव से लू से बड़ी राहत मिली है। जहां कुछ दिन पहले अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं अब पिछले 24 घंटों में यह गिरकर 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 15 डिग्री तक नीचे आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 7 मई तक प्रदेश में राहत बनी रहेगी और अगले एक सप्ताह तक हीट वेव की कोई संभावना नहीं है।
TagsRajasthan मौसम ली करवटपारा सामान्य15 डिग्री नीचेRajasthan weather took a turnmercury normal15 degrees belowजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





