राजस्थान

Weather : राजस्थान में 2 से 4 डिग्री तक लुढ़क सकता है पारा

Tara Tandi
7 Jan 2025 12:23 PM IST
Weather : राजस्थान में 2 से 4 डिग्री तक लुढ़क सकता है पारा
x
Weather राजस्थान: राजस्थान में अगले 24 घंटों में सर्दी का असर और बढ़ने की चेतावनी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि प्रदेश में 2 से 4 डिग्री तक पारा और लुढ़क सकता है। वहीं 10 और 11 जनवरी को प्रदेश के कई जिलों में मावठ की चेतावनी जारी कर दी गई है।
बीते 24 घंटों की बात करें तो राजस्थान में अधिकतम तापमान डूंगरपुर में 25.6 डिग्री रहा, वहीं निम्नतम न्यूनतम तापमान की बात करें तो जैसलमेर सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री दर्ज किया गया। पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से 6 डिग्री के मध्य दर्ज किया। औसत आर्द्रता 30 से 90 प्रतिशत रही। प्रदेश के कई जिलों में आज शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। इनमें अलवर, भरतपुर, धौलपुर और झुंझुनू में दिन में भी शीतलहर बनी रहने की चेतावनी है।
शीतलहर के चलते स्कूलों में छुट्टियां बढ़ी
प्रदेश में शीतलहर के प्रभाव के चलते स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। जिला कलेक्टरों के स्तर पर अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं। राजधानी जयपुर में 2 दिन के लिए शीतकालीन अवकाश बढ़ाया गया है।
Next Story