राजस्थान
Weather: 35 डिग्री पहुंचा पारा बारिश का अलर्ट, इन शहरों में जारी चेतावनी
Tara Tandi
17 Feb 2025 12:00 PM IST

x
Jaipur जयपुर: राजस्थान में मौसम एक बार फिर से करवट लेगा। मौसम विभाग ने 18 से 20 फरवरी के बीच प्रदेश के कई शहरों में हल्की बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इनमें 18 फरवरी को जयपुर, भरतपुर तथा बीकानेर में, 19 फरवरी को भरतपुर, जयपुर, कोटा, बीकानेर और जोधपुर और 20 फरवरी को भरतपुर, जयपुर, कोटा, बीकानेर व जोधपुर में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के कई शहरों में अचानक मौसम बदल गया है। राजधानी जयपुर सहित कई जगहों पर बादल छाए हुए हैं।
हालांकि प्रदेश में गर्मी का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। फरवरी के मध्य में ही प्रदेश का अधिकतम तापतान नए रिकॉर्ड बना रहा है। बीते 24 घंटों में बाड़मे डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं निम्नतम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम पारा 10 से 17 डिग्री के बीच चल रहा है। अधिकतम तापमान जहां सामान्य स्तर से 7 डिग्री तक अधिक है वहीं न्यूनतम तापमान में भी लगभग 5 डिग्री का फर्क है। अधिकांश शहरों में आर्द्रता का स्तर 15 से 50 प्रतिशत है, लेकिन कई शहरों में यह 80 प्रतिशत से ज्यादा भी है।
बीते 24 घंटों में प्रदेश के तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। अजमेर अधिकतम 32.2 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा अधिकतम 32.4 व न्यूनतम 12.4 डिग्री सेल्सियस, अलवर अधिकतम 28.2 व न्यूनतम 10.1 डिग्री सेल्सियस, जयपुर अधिकतम 28.9 व न्यूनतम 16.8 डिग्री सेल्सियस, सीकर अधिकतम 28 व न्यूनतम 11.8 डिग्री सेल्सियस, कोटा अधिकतम 30.1 व न्यूनतम 16.2 डिग्री, बाड़मेर अधिकतम 35 व न्यूनतम 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
TagsWeather 35 डिग्री पहुंचा पाराबारिश अलर्टइन शहरोंमें जारी चेतावनीWeather Temperatures reach 35 degreesrain alertwarning issued in these citiesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





