
x
Jaipur जयपुर: राजस्थान में इस बार होली से पहले ही भीषण गर्मी की आहट महसूस होने लगी है। प्रदेश में मार्च के पहले पखवाड़े में ही अधिकतम तापमान 38 डिग्री को पार कर चुका है और मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किए हैं कि अगले 24 घंटे में तापतान 2 डिग्री तक और बढ़ सकता है। तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी पश्चिमी राजस्थान के क्षेत्र में हुई है। यहां कई जिलों में अधिकतम पारा 35 डिग्री को पार कर गया है।
फिलहाल मौसम शुष्क है और आसमान साफ है लेकिन 10 से 14 मार्च तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार होली के बाद गर्मी तेज होगी। तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। आने वाले सप्ताह के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक रहने की संभावना है।
बीते 24 घंटों में प्रदेश के तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। अजमेर में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 33.4, अलवर में 31.8, जयपुर में 31.6, सीकर में 31.5, कोटा में 32.5, चित्तौड़गढ़ में 36.3, बाड़मेर में 38.4, जैसलमेर में 36, जोधपुर में 35.7, फलोदी में 34.2, बीकानेर में 35.3, चूरू में 33.3, माउंट आबू में 26.8, नागौर में 34.6, डूंगरपुर में 36.3, जालौर में 37.3, सिरोही में 34.5, दौसा में 35.2, और झुंझुनू में 32.3 डिग्री तापमान है।
TagsWeather राजस्थानझुलसाने लगी गर्मीतापमान 38 पारWeather Rajasthanscorching heattemperature crosses 38जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





