राजस्थान

Weather: माउंट में 12 डिग्री पहुंचा पारा ,एक सप्ताह में 3 डिग्री तक

Tara Tandi
9 Nov 2024 12:05 PM IST
Weather: माउंट में 12 डिग्री पहुंचा पारा ,एक सप्ताह में 3 डिग्री तक
x
Weather जयपुर : राजस्थान में मौसम का मिजाज अब बदलना शुरू हो गया है। बीते 24 घंटे में दर्ज किए गए तापमान में सिरोही प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सीकर में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री, चूरू में 16.9 डिग्री, फतेहपुर में 15.1 डिग्री दर्ज किया गया।
वहीं राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य के मुकाबले 4.1 डिग्री ज्यादा है। जबकि सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर में प्रदेश में बारिश हो सकती है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी आ सकती है। राजधानी जयपुर की बात करें तो बीते 24 घंटों में यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में यहां न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की कमी आ सकती है।
Next Story