राजस्थान

हिल स्टेशन माउंट आबू में मौसम हर रोज बदल रहा, रात में अब भी सर्दी का अहसास

Shantanu Roy
12 April 2023 10:43 AM GMT
हिल स्टेशन माउंट आबू में मौसम हर रोज बदल रहा, रात में अब भी सर्दी का अहसास
x
सिरोही। हिल स्टेशन माउंट आबू में इन दिनों मौसम हर रोज बदल रहा है। रात का तापमान दिन के मुकाबले 16 डिग्री कम रिकॉर्ड किया जा रहा है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक आने से रात व सुबह व शाम ठंड का अहसास हो रहा है। शहर में सुबह तेज धूप पड़ती है और दोपहर 12 बजे तक गर्मी का अहसास होने लगता है। दोपहर के बाद मौसम बदलता है और आंशिक रूप से बादल छाए रहते हैं। शहर में सुबह से ही तेज हवाएं चलीं। शहर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं, अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है, अधिकतम तापमान पिछले दो दिनों से 28 डिग्री पर बना हुआ था। वहीं, अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि माउंट आबू आज भी सुबह और देर शाम को सदी जैसा लगता है, लेकिन दिन और रात में 16 डिग्री का अंतर है।
शहर का न्यूनतम तापमान पिछले पांच दिनों से 10 डिग्री से 12 डिग्री के बीच स्थिर है। रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री पर स्थिर है। वहीं, सोमवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पर स्थिर है, जबकि अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री बढ़कर 28.5 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बीते दिनों शहर के मौसम में बदलाव आया और आसमान में काले बादल छाए रहे. अब अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और न्यूनतम/अधिकतम दोनों तापमान में बढ़ोतरी होगी।
Next Story