राजस्थान
Weather : राजस्थान में कई जिलों में बारिश के बाद कोहरे की चेतावनी
Tara Tandi
5 Feb 2025 12:02 PM IST

x
राजस्थान Weather : राजस्थान में बीते 24 घंटों में बारिश और कोहरे ने मौसम को बदल दिया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में हल्कि वर्षा व बूंदाबांदी हुई। इसके बाद कोहरे का प्रभाव भी बढ़ा है। बारिश के बाद पूर्वी और उत्तरी राजस्थान में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है।
प्रदेश में तीन जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था, जिसके असर से बीते 24 घंटों में कई शहरों में हल्कि बारिश और बूंदाबांदी हुई। इसके चलते न्यूनतम पारे में 2 डिग्री तक की गिरावट आई है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद तापतान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
चित्तौड़गढ़ सबसे गर्म
प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान तापमान इस प्रकार रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं डूंगरपुर में भी अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री दर्ज किया गया। निम्नतम न्यूनतम तापमान हनुमानगढ़ के संगरिया में 6.7 डिग्री दर्ज किया गया।
प्रदेश के शेष शहरों में तापमान की स्थिति इस प्रकार रही।
अजमेर में न्यूनतम तापमान 15.1, भीलवाड़ा में 15, जयपुर में 16.5, सीकर में 14, कोटा में 17.8, चित्तौड़गढ़ में 13, डबोक में 14.4, बाड़मेर में 11.8, जैसलमेर में 8.4, फलौदी में 12.6, बीकानेर में 9.6, अंता में 14.4 व सिरोही में 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
TagsWeather राजस्थानकई जिलोंबारिश बाद कोहरे चेतावनीWeather Rajasthanmany districtsfog warning after rainजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





