राजस्थान
Weather : हीट वेव की चेतावनी विभाग ने जारी , 40 डिग्री पार पहुंचा पारा
Tara Tandi
11 March 2025 12:55 PM IST

x
जयपुर Weather : इस साल मानसून के दौरान प्रदेश में अतिवृष्टि, इसके बाद सर्दी में माइनस टेंपरेचर तक पारा लुढ़कने के बाद अब गर्मी के तीखे तेवर भी प्रदेशवासियों को देखने मिल रहे हैं। मार्च में ही प्रदेश का अधिकतम पारा 41 डिग्री को पार कर गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक ज्यादा चल रहा है, वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आज हीट वेव चल सकती है। प्रदेश के मौसम तंत्र में अचानक आए इस बदलाव ने मौसम विज्ञानियों को भी हैरत में डाल दिया है।
13 से 15 तक बारिश के आसार
तेज गर्मी के चलते प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता दिख रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में 13 से 15 मार्च तक बारिश की संभावना है। इसमें जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में हल्की बारिश हो सकती है, इससे तापमान में कुछ राहत मिल सकती है।
बीते 24 घंटों में प्रदेश के तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। अजमेर में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री, भीलवाड़ा में 36.9, अलवर में 33.5, जयपुर में 34.6, सीकर में 35, कोटा में 35.3, चित्तौड़गढ़ में 38.4, बाड़मेर में 41, जैसलमेर में 39.5, जोधपुर में 38.1, फलोदी में 36, बीकानेर में 38, चूरू में 36.6, नागौर में 37.7, डूंगरपुर में 38.2, जालौर में 40.1, सिरोही में 38.3, दौसा में 36.2 और झुंझुनू में 35.7 डिग्री तापमान रहा।
TagsWeather हीट वेवचेतावनी विभाग जारी40 डिग्री पहुंचा पाराWeather heat wavedepartment issued warningtemperature reached 40 degreesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





