राजस्थान

जलदाय कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर जलदाय मंत्री को दिया ज्ञापन

Admin Delhi 1
7 Feb 2023 3:10 PM GMT
जलदाय कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर जलदाय मंत्री को दिया ज्ञापन
x

जयपुर: जलदाय विभाग में कार्यरत तकनीकी कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आज राजस्थान वाटर वर्क्स कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में संघ के शिष्टमंडल ने जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी से उनके निवास पर मुलाकात कर 18 सूत्री मांग पत्र सौंपा। संघ के प्रवक्ता बाबूलाल शर्मा ने जलदाय मंत्री को बताया कि बढ़ती जनसंख्या के आधार पर पेयजल सप्लाई के लिए कई स्कीमें बन गई लेकिन कर्मचारियों की कमी की वजह से पेयजल सप्लाई सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है, क्योंकि विभाग मे तकनीकी कर्मचारियों की कमी है काफी समय से कर्मचारियों की भर्ती नहीं हो रही है कर्मचारी लगातार सेवानिवृत्त हो रहे है। तकनीकी कर्मचारियों की नई भर्ती तुरंत करवाई जाए।

बाबूलाल शर्मा ने कहा कि वर्क चार्ज कर्मचारी जो नियमित तो हो गए परंतु उनका सविलीकरण नहीं होने की वजह से उनकी पद्दोंतिया नहीं हो पा रही है कार्यप्रभारित कर्मचारियों का सविलीकरण करवाया जाए, वेतन विसंगति दूर करवाई जाए ,मीटर रीडर ,आर्टिजन , एवं ग्रामीण क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों की काफी लंबे से पदोन्नति नहीं हो रही है, विभाग में सहायक से 2008 में बनाए गए 104 वाहन चालको 9,18,27 का लाभ नियुक्ति दिनाक से नही दिया जा रहा है जिससे वाहन चालकों को वेतन कम मिल रहा है। आठवीं पास बेलदारों को नियुक्ति दिनांक से सहायक बनाया जावे , नियुक्ति दिनांक से मंत्रालयिक संवर्ग का कार्य कर रहे योग्य सहायकों को पूर्व की भांति स्टोरमुंशी बनाया जावे , लिवरीज की राशि बढाई जावे। लम्बे समय से कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं होने से कर्मचारियों में काफी आक्रोश है।

जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी ने कर्मचारियों की मांगों को सहानुभूति पूर्वक सुना और कहा कि मैं शीघ्र ही आपकी उच्च स्तर पर वार्ता करवा कर इन सभी मांगों का शीघ्र ही समाधान करवाने का भरोसा दिलाया गया।

Next Story