राजस्थान

जलदाय विभाग रोजाना खरीद रहा 5 लाख लीटर पानी, बांदीकुई में पानी का संकट बांदीकुई

mukeshwari
26 July 2023 2:50 AM GMT
जलदाय विभाग रोजाना खरीद रहा 5 लाख लीटर पानी, बांदीकुई में पानी का संकट बांदीकुई
x
जलदाय विभाग रोजाना खरीद रहा 5 लाख लीटर पानी
दौसा। दौसा जलदाय विभाग द्वारा बांदीकुई की पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के लिए प्रतिदिन 5 लाख लीटर पानी खरीदने के बाद भी शहर में जल संकट बरकरार है. पेयजल आपूर्ति का अंतराल 6 दिन की बजाय 9 दिन तक पहुंच गया है। पेयजल समस्या को लेकर लोग जलदाय विभाग में आंदोलन भी कर चुके हैं। शहर में जलदाय विभाग के 6 हजार उपभोक्ता हैं। विभाग इन पेयजल उपभोक्ताओं को एक माह पहले तक 6 दिन के अंतराल में एक बार पेयजल आपूर्ति कर रहा था। उस समय विभाग के पास प्रतिदिन 12 लाख लीटर पानी था। लेकिन अब 10 लाख लीटर पानी शेष रहने से शहर में पेयजल आपूर्ति का अंतर 9 दिन तक पहुंच गया है. विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल हम रोजाना पांच लाख लीटर पानी टैंकरों से खरीद रहे हैं, इसके अलावा पांच लाख लीटर पानी बाणगंगा ट्यूबवेल से आ रहा है. उन्होंने बताया कि बाणगंगा से पानी कम आने के कारण शहर जल संकट से जूझ रहा है.
लोगों ने बताया कि भीषण गर्मी में पेयजल संकट से वे लोग परेशान हैं. मजबूरी में लोगों को 500 रुपये खर्च कर निजी टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है. पिछले दिनों पेयजल समस्या को लेकर लोगों ने जलदाय विभाग कार्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन भी किया था. लेकिन इसके बावजूद अभी तक पेयजल व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है. इस संबंध में जलदाय विभाग के जेईएन लोकेंद्र सिंह का कहना है कि 6 दिन के अंतराल में पेयजल आपूर्ति सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही व्यवस्था में सुधार होगा.
नगर पालिकाओं में होगा 86 सड़कों का निर्माण
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लालसोट विधानसभा क्षेत्र की तीन नगरपालिकाओं में 86 सड़कों के निर्माण कार्यों के लिए 21.34 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। इसमें लालसोट नगर पालिका में 6 करोड़ रुपए की लागत से 9 हजार 105 मीटर लम्बाई की 32 सड़कें, मण्डावरी नगर पालिका में लगभग 7.78 करोड़ रुपए लागत से 10 हजार 110 मीटर लम्बाई की 25 सड़कें तथा रामगढ़ पचवारा नगर पालिका में लगभग 7.56 करोड़ रुपए की लागत से 10 हजार 950 मीटर लम्बाई की 29 सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story