राजस्थान

Ajmer जिले के बांधों में पानी की स्थिति

Tara Tandi
9 July 2025 4:28 PM IST
Ajmer जिले के बांधों में पानी की स्थिति
x
Ajmer अजमेर । जल संसाधन विभाग के अनुसार 15 जून से अब तक अजमेर के लसाडिया बांध में 10 फीट 2 इंच, रामसर में 7 फीट 6 इंच, मदन सरोवर धानवा में 12 फीट, बिसुन्दनी बांध में 10 फीट 8.5 इंच, आनासागर में 10 फीट तथा ताज सरोवर अरनिया में 10 फीट 10 इंच पानी भरा है।
इसी प्रकार पारा प्रथम में 9 फीट 9 इंच, लोरडी सागर में एक फीट 6 इंच, पारा द्वितीय में 8 फीट, फायसागर में 22 फीट, नाहर सागर पीपलाज में 8 फीट 2.4 इंच तथा शिवसागर न्यारा में 10 फीट 11 इंच पानी भरा है।
Next Story