राजस्थान

बहन से मिलकर गांव लौट रहा था, वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

Gulabi Jagat
24 Sep 2022 11:12 AM GMT
बहन से मिलकर गांव लौट रहा था, वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत
x
अलवर उद्योग नगर थाना अंतर्गत बगड़ का तिराहे के पास शनिवार सुबह सड़क दुर्घटना में घेघोली निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वाहन को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
परिजनों ने बताया कि ताराचंद शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे अपनी बहन को लेकर नासोपुर गया था। वह शनिवार की सुबह अपने गांव घेघोली लौट रहा था। रामगढ़ रोड पर बगड़ तिराह के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। अभी तक पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन का भी पता नहीं लगा पाई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
अस्पताल में तोड़फोड़ : पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Next Story