राजस्थान

निजी कॉलोनी की दीवार गिरी, महिला सहित तीन मजदूर घायल

Admin4
1 Aug 2023 9:55 AM GMT
निजी कॉलोनी की दीवार गिरी, महिला सहित तीन मजदूर घायल
x
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर चक 2 ई छोटी के पास मौसम विभाग के सामने मास्टर प्लान की रोड पर बन रही निजी कॉलोनी की एक दीवार गिर गई। इस दीवार के गिरने की आशंका जताते हुए लोगों ने यूआईटी में शिकायत भी की थी। बुधवार को गिरी दीवार के मलबे के नीचे एक महिला सहित तीन मजदूर दबकर घायल गए। लोगों ने मलबा हटाकर तीनों मजदूरों को बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार इस दीवार को हटाने के लिए लोग काफी दिनों से मांग कर रहे थे। इसको लेकर यूआईटी के अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया गया था। ज्ञापन में गारे की चिनाई से बनाई इस दीवार के गिरने से हादसे की आशंका जताई गई थी। बुधवार को बरसात के दौरान यह आशंका सही साबित हो गई। दीवार गिरने व तीन लोगों के घायल होने से चक 2 ई छोटी के लोगों में खासा आक्रोश है।
मदनलाल, अतुल, रोहित, अनिल कुमार, वेद प्रकाश आदि लोगों का कहना है कि यूआईटी के अधिकारियों को पहले ही चेता दिया गया था िक यह दीवार गिर सकती है। लेकिन उन्होंने इस पर गौर नहीं िकया। लोगों ने मास्टर प्लान रोड पर दीवार बनाने वाले कॉलोनाइजर व सूचना के बाद भी कार्रवाई नहीं करने वाले यूआईटी अधिकारियों के कार्रवाई की मांग की है।
Next Story