राजस्थान

शनिवार को शिक्षण संस्थानों में सजेगी लोकतंत्र की दीवार

Tara Tandi
22 Sep 2023 7:40 AM GMT
शनिवार को शिक्षण संस्थानों में सजेगी लोकतंत्र की दीवार
x
नोडल अधिकारी स्वीप एवं जिला परिषद के सीईओ श्री मोहम्मद जुनेद के निर्देशानुसार शनिवार को जिले के शिक्षण संस्थानों में लोकतंत्र की दीवार (डेमोक्रेसी वॉल) सजाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि शिक्षा शनिवार के दिन शिक्षण संस्थानों में लोकतंत्र की दीवार तैयार करने के आदेश जिले के समस्त कॉलेज और स्कूल के लिए जारी किये जा चुके हैं। इसी की पालना में विगत दो माह में तैयार किये गये पोस्टर, स्लोगन्स, पत्रों और चुनिन्दा वाद विवाद लेखों और जिला स्वीप मास्क्ट ‘‘चिंकू‘‘ के चित्रों, ईवीएम, वीवी पैट मशीनों के प्रतिरूपों से इसे सजाया जायेगा। उन्होंने बताया कि कुछ विद्यालयों ने इसे प्रतिस्पर्धा का रूप देना भी निश्चित किया है। यहाँ वॉल आगामी विधान सभा चुनाव तक सतत रूप से परिवर्धित की जावेगी। जिन विद्यालयों में मतदान बूथ भी स्थित है, वहां इनका अवलोकन चुनाव से जुड़े अधिकारियों द्वारा भी किया जावेगा।
Next Story