
x
चित्तौड़गढ़ । आगामी लोकसभा आम चुनाव के लिए स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रभारी अधिकारी सीईओ धायगुडे स्नेहल नाना के निर्देशानुसार स्वीप टीम द्वारा सोमवार को शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तवत राउमावि, चित्तौड़गढ़ में वोटर अवेरनैस फोरम कमेठी का गठन कर स्कूल स्टाफ के मोबाईल में वोटर हेल्पलाईन एप डाउनलोड करके मतदाता का नाम, मतदान केन्द्र संख्या, मतदाता क्रमसंख्या को कैसे देखा जाएं के बारे में बताया।
सहायक प्रभारी अधिकारी दिनेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि जिला स्वीप टीम सहायक रेखा चौधरी व पारस टेलर ने विद्यालय की प्रार्थना सभा में मतदाता जागरूकता संबंधी विभिन्न एप के बारे में स्टाफ एवं छात्रों को बता कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूक किया। मतदान की शपथ कार्यवाहक संस्था प्रधान प्रेम प्रकाश विजयवर्गीय ने दिलाई। सोशल मीडिया स्वीप ललित सिंह राव ने आमजन को मतदान में कैसे जागरूक करें के बारे में बताकर छात्रों से प्रश्नोत्तरी के माध्यम से प्रश्न-उत्तर किए। इस दौरान विद्यालय स्टाफ सहित छात्र उपस्थित रहे।
Tagsमतदाताजागरूकहेतु दिलाई मतदान शपथVoting oath administered to make voters awareजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





