राजस्थान

दिव्यांग मतदाताओं को दी मतदान की जानकारी, दिलाई शपथ

Tara Tandi
3 Oct 2023 2:09 PM GMT
दिव्यांग मतदाताओं को दी मतदान की जानकारी, दिलाई शपथ
x
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जिला मुख्यालय स्थित राजकीय बागला उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के दिव्यांग मतदान प्रकोष्ठ सहप्रभारी सहायक प्रशासनिक अधिकारी रामनिवास भुंवाल ने मतदाताओं को मतदान की आवश्यकता बताते हुए दिव्यांग मतदाताओं के लिए आम चुनावों में मतदान करने हेतु दी जाने वाली सुविधाओं यथा व्हील चेयर, मतदान केन्द्र पर आने जाने हेतु वाहन सुविधा, मतदाता सहायकों की नियुक्ति, सांकेतिक बोर्ड इत्यादि की जानकारी दी।
विद्यालय के प्राचार्य महेश शर्मा ने दिव्यांग मतदाताओं को आवश्यक रूप से मतदान कर लोकतंत्र में अपनी अहम भूमिका निमाने हेतु प्रेरित किया।
इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित 50 से दिव्यांग मतदाताओं को आवश्यक रूप से मतदान करने हेतु शपथ दिलाई गयी।
---
Next Story