राजस्थान

मतदाताओं के लिए वोटर हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1950 प्रारम्भ

Tara Tandi
16 March 2024 1:09 PM IST
मतदाताओं के लिए वोटर हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1950 प्रारम्भ
x
चित्तौड़गढ़ । मतदाताओं को लोकसभा आम चुनाव, 2024 के मद्देनजर निर्वाचन आयोग की पहल पर अब मतदाता 24 घण्टे सात दिवस में वोटर हेल्प लाईन नम्बर 1950 पर मतदान संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
जिला स्वीप समन्वयक एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान जयपुर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशानुसार अब मतदाता 24 घण्टे अपना इस हेल्प लाईन नम्बर पर पहचान पत्र, मतदाता सूची में अपना नाम, मतदान केन्द्र पर उपलब्ध सुविधाएं, आदि से जुड़ी समस्त जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
Next Story