राजस्थान
Jaipur जिले के धुला रावजी में जल संरचनाओं पर श्रमदान, पौधारोपण
Tara Tandi
12 Jun 2025 10:33 AM IST

x
Jaipur जयपुर । मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की अनुपालना में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत जयपुर जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत बुधवार को जयपुर वन मंडल की बस्सी रेंज के ग्राम धुला रावजी में जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आर.एफ.बीडी.पी. बुरादा की खान पर 25 बड़ एवं पीपल के पौधों का रोपण किया गया, एनीकट में जमा गाद की सफाई की गई तथा उपस्थित ग्रामीणों एवं अधिकारियों द्वारा प्लास्टिक का प्रयोग न करने और जल स्रोतों की रक्षा करने की शपथ ली गई।
कार्यक्रम में सहायक वन संरक्षक, जयपुर, क्षेत्रीय वन अधिकारी (द्वितीय), ग्राम पंचायत धामस्या के सरपंच, ग्राम वन सुरक्षा एवं प्रबंधन समिति, धूलारावजी के अध्यक्ष एवं सचिव, स्थानीय एनजीओ सदस्य व ग्रामीण उपस्थित रहे।
धूलारावजी नर्सरी में ग्रामीण महिलाओं को निःशुल्क पौधे वितरित किए गए, जिससे वे अपने घरों एवं खेतों में पौधारोपण कर सकें। साथ ही पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए गए एवं नर्सरी परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। यह कार्यक्रम जल, जंगल एवं जीवन के संरक्षण की दिशा में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया जिससे स्थानीय नागरिकों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न हो सके।
TagsJaipur जिलेधुला रावजीजल संरचना श्रमदानपौधारोपणJaipur districtDhula Raojiwater structure labour donationplantationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





