राजस्थान

मुम्बई के लिए विस्तारा एयरलाइन ने शुरू की 2 फ्लाइट

Admin Delhi 1
30 Sep 2022 2:08 PM GMT
मुम्बई के लिए विस्तारा एयरलाइन ने शुरू की 2 फ्लाइट
x

जयपुर न्यूज़: जयपुर एयरपोर्ट से विस्तारा एयरलाइन ने मुम्बई के लिए 2 फ्लाइट शुरू की है। इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिल सकेगी। विस्तारा के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर विनोद कन्नन ने बताया कि जयपुर से मुंबई के लिए 2 विमान शुरू किए गए है।

मुम्बई से सुबह 11.40 बजे रवाना होकर दोपहर 1.30 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह फ्लाइट जयपुर से शाम 6:15 बजे रवाना होकर रात 8:10 बजे मुंबई पहुंचेगी। इसी प्रकार विस्तारा की दूसरी फ्लाइट जयपुर से दोपहर 2:05 बजे रवाना होकर शाम 4.05 बजे मुंबई पहुंचेगी।

Next Story