राजस्थान

रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप में विश्वजीत सिंह और सौम्या ने मारी बाजी

Admindelhi1
21 Nov 2026 2:45 PM IST
रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप में विश्वजीत सिंह और सौम्या ने मारी बाजी
x
बीकानेर में तीन दिवसीय रेलवे साइक्लिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ

बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर में 63वीं अखिल भारतीय रेलवे रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने नाल रोड स्थित एयरपोर्ट सर्किल पर किया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे की नौ टीमें हिस्सा ले रही हैं।

प्रतियोगिता के तहत आयोजित 40 किलोमीटर रोड टाइम ट्रायल में नॉर्दर्न रेलवे के विश्वजीत सिंह ने पहला, एनएफआर रेलवे के मनजीत कुमार ने दूसरा और नॉर्दर्न रेलवे के नीरज ने तीसरा स्थान हासिल किया।

वहीं, 30 किलोमीटर रोड टाइम ट्रायल स्पर्धा में सौम्या प्रथम, वैष्णवी गबाने द्वितीय और कावेरी तृतीय स्थान पर रहीं। तीनों खिलाड़ी साउथ वेस्टर्न रेलवे से हैं।

इसके अलावा 50 किलोमीटर क्राइटेरियम स्पर्धा में नॉर्दर्न रेलवे के नमन कपिल ने पहला स्थान प्राप्त किया। एनडब्ल्यूआर के मुकेश कस्वां दूसरे और साउथ वेस्टर्न रेलवे के सचिन देसाई तीसरे स्थान पर रहे।

तीन दिवसीय चैंपियनशिप में देशभर से पहुंचे रेलवे के साइक्लिंग खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा, शारीरिक क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं।

उद्घाटन समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक राजेंद्र सिंह चौधरी, खेल अधिकारी विष्णु चौधरी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर संकेत, दूरसंचार अधिकारी रण सिंह गोदारा, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक साहिल गर्ग, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जयप्रकाश और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक लालगढ़ डॉ. असीम कुमार सहित रेलवे के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Next Story