राजस्थान

82 साल की महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट में डाला हाथ, हुई मौत

Rani Sahu
5 Jun 2022 10:30 AM GMT
82 साल की महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट में डाला हाथ, हुई मौत
x
राजस्थान के डूंगरपुर में नशे में धुत 42 साल के एक शख्स ने गांव में 82 साल की एक महिला के साथ रेप की कोशिश की

राजस्थान के डूंगरपुर में नशे में धुत 42 साल के एक शख्स ने गांव में 82 साल की एक महिला के साथ रेप की कोशिश की। विरोध करने पर इस युवक ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर घूसे मारे और हाथ घुसा दिया। किसी धारदार हथियार से चोट भी पहुंचाई। लहूलुहान हुई महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और हत्या का मामला दर्ज किया है। यह मामला डूंगरपुर जिले में कुआं थाना क्षेत्र का है।

कुआं एसएचओ मोहम्मद रिजवान ने बताया कि इस घटना की रिपोर्ट बावड़ी निवासी महिला की पोती ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक उसके दादा-दादी कावुड़ी गांव में अलग घर में रहते हैं। शुक्रवार रात को दादा-दादी को खाना खिलाने के बाद घर लौट रही थीं, तभी अचानक दादा व दादी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। इस पर वह दौड़ते हुए पहुंची तो देखा कि दादी लहूलुहान हालत में पड़ी थी। उसके प्राइवेट पार्ट व अन्य हिस्सों से खून बह रहा था। दादी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले 42 वर्षीय हुरजी बामणिया शराब के नशे में घर में घुस आया और जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर हुरजी ने चाकू से हमला कर दिया। वहीं उसके प्राइवेट पार्ट में हाथ भी घुसा दिया। इससे खून बहने लगा। इसके बाद आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया।
पोस्टमार्टम के बाद किया गया अंतिम संस्कार
वसुंधरा ने अपने परिजनों को बुलाया। घायल बुजुर्ग महिला को चिखली अस्पताल ले गए, जहां से उसे सागवाड़ा रेफर किया गया। सागवाड़ा अस्पताल ले जाते समय शनिवार को महिला को मौत हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। पोस्टमॉर्टम के बाद महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
'आरोपी को डिटेन कर लिया है, जल्द गिरफ्तारी होगी'
एसएचओ रिजवान ने बताया कि आरोपी को डिटेन कर लिया है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे। पुलिस उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है। आरोपी के खिलाफ रेप और हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
Next Story