राजस्थान

ग्राम विकास अधिकारियों ने पेन डाउन कर किया विरोध प्रदर्शन

Admin Delhi 1
5 Aug 2022 8:56 AM GMT
ग्राम विकास अधिकारियों ने पेन डाउन कर किया विरोध प्रदर्शन
x

जोधपुर न्यूज़: भोपालगढ़ में भी ग्राम विकास अधिकारी आज से हड़ताल पर चले गए हैं। ऐसे में सभी ग्राम विकास अधिकारियों की ओर से पंचायत समिति परिसर में शपथ लेते हुए उन्होंने आज से काम बंद कर दिया है और अपने पेन बॉक्स में रखकर कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है।

समझौते के लागू नहीं होने से व्यथित: ग्राम विकास अधिकारी संघ के हेमराज देवड़ा ने कहा कि दिसंबर में हमारी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर पंचायती राज मंत्री के साथ लिखित समझौता हुआ था। उस समझौते के लागू न होने से राज्य स्तर पर ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा अनिश्चितकालीन कलम बंद का कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस दौरान शोभाराम जाट, रामजीवन देवड़ा, जोगीराम कसानिया, रामनिवास गहलोत, महेंद्र ग्वाला, भंवरलाल बोराना, नरेंद्र विश्नोई समेत कई लोग मौजूद थे।

Next Story