राजस्थान

समदड़ी में ग्राम विकास अधिकारी 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे-हाथ गिरफ्तार

Admin4
22 Aug 2023 5:13 PM IST
समदड़ी में ग्राम विकास अधिकारी 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे-हाथ गिरफ्तार
x
बाड़मेर। बालोतरा में ग्राम विकास अधिकारी को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। वीडीओ ने 74 हजार का बिल पास करने की एवज में 10 हजार की घूस मांगी थी। परिवादी की शिकायत पर जालोर एसीबी ने समदड़ी के बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। मामला जिले के समदड़ी का है। जालोर एसीबी पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि आम्बाका वाड़ा (लाखेट) का ग्राम विकास अधिकारी विजय कुमार परिवादी को 74 हजार के बिल पास करवाने की एवज में 10 हजार रुपए मांग कर परेशान कर रहा था। इस पर परिवादी ने भ्रष्टाचार निरोधक टीम पर शिकायत दर्ज करवाई। भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने शिकायत के आधार पर मामले का सत्यापन करवाया।
सत्यापान के बाद अरविंद कुमार पुलिस निरीक्षक टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए विजय कुमार पुत्र शंकरलाल माली निवासी समदड़ी को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों समदड़ी बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। अरविंद कुमार ने बताया कि मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
Next Story