राजस्थान

सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था गोलियां चलाते हुए वीडियो, राजस्थान में महिला गिरफ्तार

Deepa Sahu
3 March 2022 6:39 PM GMT
सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था गोलियां चलाते हुए वीडियो, राजस्थान में महिला गिरफ्तार
x
राजस्थान के नागौर जिले में एक 27 वर्षीय महिला ने गोलियां चलाते हुए वीडियो पोस्ट किया था।

राजस्थान के नागौर जिले में एक 27 वर्षीय महिला ने गोलियां चलाते हुए वीडियो पोस्ट किया था। सोशल मीडिया पर महिला द्वारा वीडियो पोस्ट करने के बाद आज उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

लोगों को डराने का इरादा
नागौर के पुलिस अधीक्षक राममूर्ति ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी कमला चौधरी ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम सोशल मीडिया पर गोलियां चलाते हुए एक वीडियो अपलोड किया था। उन्होंने कहाकि हथियार के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करने से प्रतीत होता है कि महिला लोगों में आतंक व भय पैदा करना चाहती है।

2020 में हो चुकी है गिरफ्तार
एसपी ने बताया कि महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं तथा आईटी कानून के तहत कोतवाली थाने में बुधवार को मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला को 2020 में 'रंगदारी' के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।


Next Story