राजस्थान

पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे का वीडियो वायरल - 12 नंबर का जूता पहनता हूूं, जिसे चलाने में मैं हिचकता नहीं

Nilmani Pal
12 Oct 2021 3:01 PM GMT
पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे का वीडियो वायरल - 12 नंबर का जूता पहनता हूूं, जिसे चलाने में मैं हिचकता नहीं
x

नेताओं के बिगड़े बोल अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इस कड़ी में नया नाम जुड़ गया है जगत सिंह का। जगत सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री नटवर सिंह के बेटे हैं। हाल ही में जगत सिंह भरतपुर के जिला प्रमुख निर्वाचित हुए हैं। वायरल वीडियो में जगत सिंह किसी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान वह कई आपत्तिजनक बातें कह रहे हैं। जगत सिंह कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि अब मैं वापस आ गया हूं। इसके बाद वहां मौजूद लोग जिंदाबाद के नारे लगाने लगते हैं। जगत सिंह इसके बाद भी रुकते नहीं हैं। वह कहते हैं कि मैं 12 नंबर का जूता पहनता हूं। आप सब मुझे अच्छी तरह जानते हैं। जूते को चलाने में मैं हिचकता नहीं। इसके बाद एक बार फिर वहां मौजूद लोग जगत सिंह जिंदाबाद के नारे लगाते हैं। साथ ही तालियां भी गूंजती रहती हैं।

जगत सिंह आगे कहते हैं कि न्याय के लिए लड़ाई लड़ेंगे। जूता भी चलेगा तलवार भी चलेगी, पचमेड़ा भी चलेगा, एके-47 भी चलेगी। जानकारी के अनुसार यह वीडियो कामां में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनके स्वागत में रखी गई एक सभा का बताया जा रहा है। यह वीडियो करीब 45 सेकंड का है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।



Next Story