महिला विधायक और पति का वीडियो वायरल, थाने में दिया धरना, वजह था रिश्तेदार का चालान

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में विधायक और उनके पति का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें विधायक पुलिस थाने में कह रही हैं, "बच्चे सबके पीते हैं, क्या हो गया थोड़ी पी ली तो।" पूरा मामला जोधपुर के रातानाड़ा थाना इलाके का है। शेरगढ़ से कांग्रेस विधायक मीना कंवर के रिश्तेदार का शराब के नशे में गाड़ी चलाते पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट में चालान कर दिया। पहले तो विधायक पति उम्मेद सिंह राठौड़ ने संबंधित पुलिसकर्मी से आग्रह किया कि वह उनका रिश्तेदार है। लेकिन पुलिसकर्मी नहीं माना तो विधायक और उनके पति थाने पहुंच गए। यहां दोनों पुलिसकर्मियों के सामने ही थाने की फर्श पर बैठ गए। इसके बाद भी विधायक आग्रह करती रहीं, लेकिन पुलिसकर्मी नहीं माना और मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंच गया।
This is #Rajasthan's law & order situation under #Congress, Congress MLA Meena Kanwar from #Shergarh Constituency & her husband Umaid Singh gave open threats to Police Inspector just because he challaned her nephew in drink and drive case.#Jodhpur pic.twitter.com/vCFDTZDP8P
— Motivism (@Motivism) October 19, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





