राजस्थान

मेस पर हमले का वीडियो वायरल, रात में उपद्रवियों ने की तोड़फोड़

Admin4
9 Sep 2023 10:22 AM GMT
मेस पर हमले का वीडियो वायरल, रात में उपद्रवियों ने की तोड़फोड़
x
कोटा। कोटा शहर के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के लेडमार्क सिटी में बाइक सवार बदमाशों ने एक मेस में जमकर उत्पात मचाया। डंडों व पाइप से मेस में तोड़फोड़ की। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। जिसमें बदमाश बेख़ौफ होकर मेस पर हमला करते दिख रहे है। बदमाशों के हमले में मेस का कांच के ग्लास, गेट, लेपटॉप टूट गया। पीड़ित मेस संचालक ने इसकी शिकायत थाने में दी है। बदमाशों के हमले में मेस का कांच के ग्लास, गेट, लेपटॉप टूट गया। पीड़ित जीतू ने बताया कि लेडमार्क सिटी इलाके में लंबे मेस संचालित करते है। मेस में कोचिंग स्टूडेंट्स खाना खाने आते है।
शुक्रवार सुबह 11 बजे करीब लोडिंग ऑटो से गोदाम से लेडमार्क सिटी मेस में खाना ला रहे थे। रास्ते में राज रेजीडेंसी के यहां जाम लगा हुआ था। लोडिंग ड्राइवर ने गाड़ी को साइड में रोक दिया। जाम के दौरान एक सवारी ऑटो से लोडिंग टच हो गया। ऑटो सवार झगड़ा करने लगा। सूचना मिलते ही मौके पर गया। सवारी ऑटो ड्राइवर से समझाइश की ओर नुकसान की भरपाई के लिए कहा। नुकसान के रूपए देने की बात कहने के बाद भी ऑटो ड्राइवर झगड़े पर उतारू हो गया। जिसके बाद थाने में जाकर सवारी ऑटो ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने ऑटो ड्राइवर को शांतिभंग में पकड़ा।
रात को 11 बजे करीब ऑटो ड्राइवर बाइक पर 4 बदमाशों के साथ आया। उनके हाथ में तलवार, डंडे व पाइप थे। आते बदमाशों ने मेस पर हमला कर दिया। जिससे मेस में लगा कांच का ग्लास, गेट टूट गया। हमले में लेपटॉप भी टूटा। 4 कुर्सियां भी गायब हो गई। अचानक हुए हमले से मेस में सो रहे कर्मचारी दहशत में आ गए। और डर से मौके से भाग गए। गनीमत रही रात का वक्त होने से मेस में कोई कोचिंग स्टूडेंट नहीं था। कुन्हाड़ी थाना एसआई लक्ष्मण लाल ने बताया कि दिन में ऑटो अड़ने की बात पर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद सवारी ऑटो चालक को पाबंद किया था। रात 11 बजे करीब कुछ युवकों ने मेस में तोड़फोड़ की है। मेस संचालक ने ऑटो चालक पर शक जताया है। शिकायत पर मामला दर्ज कर रहे है।
Next Story