राजस्थान

वसुंधरा राजे ने महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा

Harrison
24 Sept 2023 11:51 PM IST
वसुंधरा राजे ने महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा
x
राजस्थान | पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि जब भी अत्याचार और अन्याय चरम पर होता है तो महिला शक्ति को आगे आना पड़ता है। राजे ने कहा, “जब देवता असहाय हो गए, तो देवी मां ने स्वयं महिषासुरमर्दिनी का रूप धारण करके महिषासुर का वध किया। महिलाएं अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए चंडी का रूप धारण करती हैं। वह यहां धर्म रक्षा समिति द्वारा आयोजित मातृशक्ति समागम कार्यक्रम में बोल रही थीं। उन्होंने कहा, “आज हर जगह महिलाओं के अपमान की खबरें सुनने को मिल रही हैं। नारी शक्ति का हर कदम पर अपमान हो रहा है, महिलाओं के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं।
अब इससे निपटने के लिए मातृशक्ति को आगे आना होगा।’’ उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ की। राजे का बयान ऐसे समय में महत्वपूर्ण हैं जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पिछले चुनावो की तरह इस बार अभी तक आगामी विधानसभा चुनाव के लिये मुख्यमंत्री का कोई चेहरा घोषित नहीं किया है। 2003 से राजे राजस्थान में भाजपा पार्टी की मुख्यमंत्री पद के लिये उम्मीदवार थीं, लेकिन अंदरूनी कलह के कारण पार्टी ने मोदी के चेहरे पर विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
पार्टी ने प्रदेश के चार अलग-अलग स्थानों सें परिवर्तन यात्राएं शुरू की थीं। हर यात्रा का एक केंद्रीय नेता ने आगाज किया था। चारों यात्राओं के शुभारंभ के मौके पर राजे मौजूद रहीं। हालांकि, इन रैलियों के दौरान उन्होंने सार्वजनिक रैलियों और अन्य कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखी। यात्राएं सोमवार को जयपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सार्वजनिक बैठक के साथ समाप्त होंगी।
Next Story