राजस्थान
Rajasthan दिवस के अवसर पर होंगे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम
Tara Tandi
29 March 2025 7:26 PM IST

x
Baran बारां । जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के सानिध्य में राजस्थान दिवस समारोह के तहत 30 मार्च को उत्साह व उमंग के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत रन फॉर फिट राजस्थान दौड़, देव स्थान मे पूजा अर्चना एवं सांस्कृतिक संध्या सहित अन्य कार्यक्रर्मों का आयोजन होगा।
जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने कहा कि राजस्थान दिवस पर लोक संस्कृति से ओतप्रोत कार्यक्रमों में आमजन सक्रिय सहभागिता निभाते हुए शामिल होकर उक्त कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों को भी उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
रन फॉर राजस्थान से होगी शुरुआत
राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में 30 मार्च को प्रातः 7 बजे ‘रन फॉर फिट राजस्थान’ दौड़ का आयोजन किया जाएगा। यह दौड़ खेल संकुल, कोटा रोड से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों से गुजरते हुए खेल संकुल पर सम्पन्न होगी।
सांस्कृतिक संध्या में होगी लोक कलाकारों की प्रस्तुति
शाम 7 बजे से श्रीराम स्टेडियम में भव्य सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी, जिसमें कवि सम्मेलन एवं स्थानीय लोक कलाकार चकरी नृत्य की प्रस्तुतियां देंगे। राजस्थानी कवि सम्मेलन भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगा। जिसमें प्रसिद्ध कविगण अपनी रचनाओं से आमजन को गुदगुदाएंगे।
अन्य आयोजन भी होंगे आकर्षण का केंद्र
राजस्थान दिवस के अवसर पर जिले के सभी प्रमुख स्मारकों को रोशनी से सजाया जाएगा। इसके अलावा देवस्थान में पूजा-अर्चना, थिएटर, पेंटिंग और फोटोग्राफी प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। जिले के पर्यटन स्थलों और राजकीय स्मारकों पर निशुल्क भ्रमण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
जिला कलक्टर ने राजस्थान दिवस में सम्मिलित होने के लिए बारां वासियों से की अपील
जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बारां के आमजन से राजस्थान दिवस के उत्सव में पूरे हर्षोल्लास के साथ सम्मिलित होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की भूमि वीरता, शौर्य, संस्कृति और समृद्ध परंपराओं की प्रतीक है। 30 मार्च, राजस्थान के गठन की वर्षगांठ, हमारे लिए गौरव का दिन है। यह अवसर हमें अपने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को संजोने और इसे अगली पीढ़ी तक पहुँचाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान स्थापना दिवस केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि हमारी एकता, विकास और समर्पण का प्रतीक भी है। यह दिन हमें हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और प्रदेश के गौरवशाली इतिहास को सम्मान देने का अवसर प्रदान करता है।
उन्होंने बारां जिला प्रशासन की ओर से सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर पर प्रदेश के गौरव और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का संकल्प लें और राजस्थान के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें।
TagsRajasthan दिवस अवसरविभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमRajasthan Day occasionsvarious cultural programsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





