राजस्थान

Rajasthan दिवस पर 30 मार्च को होंगे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम

Tara Tandi
29 March 2025 6:48 PM IST
Rajasthan दिवस पर 30 मार्च को होंगे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम
x
Rajasthan राजस्थान: जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में राजस्थान दिवस पर 30 मार्च को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
उप निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह ने बताया कि राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में 30 मार्च को प्रातः 7 बजे अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा रन फॉर फिट राजस्थान दौड़ को रणथम्भौर सर्किल से हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना करेंगे। यह दौड़ रणथम्भौर सर्किल से सर्किट हाउस पहुंचकर सम्पन्न होगी।
इसी क्रम में 30 मार्च को सांय 7 बजे दशहरा मैदान बजरिया सवाई माधोपुर में कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की उपस्थिति में राजस्थान उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसमें लोक-कलाकार रामेश्वर प्रसाद मीणा एण्ड पार्टी छारोदा, भवानी शंकर मीणा एण्ड पार्टी, ग्राम घुड़ासी द्वारा गणेश वंदना, पद दंगल, करवर बूँदी से आने वाले हरीशंकर नागर एण्ड पार्टी व बाबूलाल सोनी एण्ड पार्टी द्वारा कच्ची घोड़ी अलगोजा नृत्य, पंछीडा नृत्य एवं स्थानीय विद्यालयों की प्रतिभाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुती दी जाएगी।
जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने जिलेवासियों से राजस्थान के दिवस के अवसर पर घरो को सजाने, उत्सव मनाने एवं बढ़ चढ़कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने बताया कि राजस्थान दिवस के अवसर पर शहर व बजरिया के मुख्य मुख्य चौराहों पर आकर्षक लाईटिंग की जाएगी। 30 मार्च 2025 को राजस्थान के सभी राजकीय संग्रहालय व राजकीय स्मारकों में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
Next Story