राजस्थान

केंद्रीय विद्यालय डाबला में मनाया वन महोत्सव मनाया

Admin4
14 Aug 2023 10:03 AM GMT
केंद्रीय विद्यालय डाबला में मनाया वन महोत्सव मनाया
x

जैसलमेर। सीमा सुरक्षा बल डाबला परिसर में स्थित केंद्रीय विद्यालय में वन महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बावा अध्यक्षा सेक्टर साउथ माधुरी कंवर और दीपिका यादव उपस्थित रहीं। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य महेंद्र सेठी ने अधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने घर पर और आस पास पौधे अवश्य लगाएं और अध्ययन के अलावा अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय रुप से भाग लें। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय हर साल इस महोत्सव का आयोजन करता है तथा सैकड़ों पेड़ लगाएं जाते हैं। वन महोत्सव के अंतर्गत शीशम, नीम, खेजड़ी, आंवला शहतूत, आम व जामुन के पेड़ लगाए गए।

साथ ही इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय के क्षेत्रीय स्तर पर शारीरिक शिक्षक पूरनसिंह के नेतृत्व में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिताओं में विद्यालय के 3 छात्राओं अविषिसिंह, दिव्यांका कमल व मोक्षिता का बास्केटबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ। साथ ही गोविंदसिंह और अतुल मीना का खो खो में राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ। इस विद्यालय से 29 मेडल केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित रीजनल स्पोर्ट्स मीट में प्राप्त किए।

इसी क्रम में बास्केटबॉल छात्रा वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया, छात्र वर्ग में खो खो में रजत पदक प्राप्त किया, एथलेटिक्स में 400मी. व 600मी. में स्वर्ण पदक प्राप्त किया और लक्ष्मी कंवर ने 800मी. और 3000मी में कांस्य पदक प्राप्त किया। ताइक्वांडो में छात्र वर्ग में ध्रुव चौधरी ने रजत पदक प्राप्त किया। इस आयोजन में सभी शिक्षकों का सहयोग रहा।

Next Story