राजस्थान

दसलक्षण पर्व के आठवें दिन उत्तम त्याग धर्म मनाया गया

Admin Delhi 1
27 Sept 2023 1:20 PM IST
दसलक्षण पर्व के आठवें दिन उत्तम त्याग धर्म मनाया गया
x
दसलक्षण पर्व

अलवर: कस्बे के श्री मुनिसुव्रत व श्री चन्द्रप्रभु जैन मंदिर में दसलक्षण पर्व के 8वें दिन उत्तम त्याग धर्म मनाया तथा प्रतिदिन शाम को जैन भजनों पर प्रभुभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन व महिला मंडल की अध्यक्ष सरला जैन ने बताया कि सोमवार को सुबह श्रावकों ने जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक, महाशांतिधारा व आरती की।

उसके पश्चात नित्य नियम पूजन के साथ दसलक्षण पर्व के 8वें दिन मंगलवार को उत्तम त्याग धर्म की पूजा हुई व विधान मंडल पर अर्घ्य चढ़ाए गए। शाम को जिनेंद्र भगवान की सामूहिक महाआरती की गई एवं हर्ष कुमार शास्त्री ने उत्तम त्याग धर्म पर प्रवचन दिए। उसके पश्चात मुनिसुव्रत जैन मंदिर में जैन म्यूजिकल तंबोला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रमोद जैन, लोकेश जैन, नीरज जैन, दिनेश, सुरेश, राजीव, तरुण, चिराग, संस्कार जैन, कुसुमलता, सुबोध, मंजू, अनिता, बबिता जैन व सुनीता जैन आदि मौजूद रहे।

Next Story