राजस्थान

पर्युषण पर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म दिवस

Admin Delhi 1
23 Sept 2023 1:58 PM IST
पर्युषण पर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म दिवस
x

अजमेर: मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत की ओर से रुपनगढ़ रोड स्थित मुनिसुव्रतनाथ मंदिर में पयुर्षण पर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। श्रीजी का पंचामृत अभिषेक-शांतिधारा व पूजन किया गया।

उपाध्यक्ष दिलीप कासलीवाल ने बताया कि शांतिधारा करने का सौभाग्य दिलीप कुमार अशोक कुमार सुभाष कुमार बडजात्या परिवार साली वाले को मिला। श्रीजी के अभिषेक व दर्शन करने वालों का तांता रहा। श्रावक- भक्तों द्वारा पंच परमेष्ठी पूजन, देव शास्त्र गुरु पूजन, पंचमेरु पूजन, नव देवता पूजन सोलह कारण पूजन, दसलक्षण पूजन, पार्श्वनाथ भगवान, भगवान पुष्पदंत वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्धमान सागर महाराज की विशेष पूजन किया गया।

Next Story