राजस्थान

ऊषा शर्मा ने जेडीए के अधिकारियों को लगाई फटकार कहा - गांधी दर्शन म्यूजियम का काम जल्द करें पूरा

mukeshwari
21 May 2023 4:49 AM GMT
ऊषा शर्मा ने जेडीए के अधिकारियों को लगाई फटकार कहा - गांधी दर्शन म्यूजियम का काम जल्द करें पूरा
x

जयपुर। मुख्य सचिव उषा शर्मा ने जयपुर विकास प्राधिकरण के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट गांधी दर्शन म्यूजियम का जयपुर विकास आयुक्त डॉ. जोगाराम और जेडीए के अन्य अधिकारियों के साथ दौरा कर प्रोजेक्ट की प्रगति का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने कहाकि आमजन की आंकाक्षाओं को पूरा करने और राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को पूरा कराने के प्रयास किए जाए। ऊषा शर्मा ने कहा कि गांधी दर्शन म्यूजियम का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए। ताकि आमजन एवं युवापीढी गांधी जी के जीवन, दर्शन एवं मूल्यों का अनुभव कर उन्हें आत्मसात कर सके। उन्होंने बेसमेंट, लॉअर ग्राउण्ड और अण्डरग्राउण्ड में डिजिटल तकनीक से संबंधित करवाये जा रहे कार्यों, बाहरी विकास और अन्य शेष कार्याे का अवलोकन किया।

उन्होंने जेडीए द्वारा किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा की और प्रोजेक्ट की गति को भी बहुत अच्छा बताया। जयपुर विकास आयुक्त डॉ जोगाराम ने बताया कि मुख्यमंत्री एवं नगरीय विकास मंत्री के निर्देशन में गांधी दर्शन म्यूजियम की निरंतर मॉनीटरिंग कर प्रोजेक्ट का कार्य तीव्र गति से करवाया जा रहा है। इसे जल्दी पूरा कर लिया जाएगा। क्योंकि प्रोजेक्ट का 80 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा किया जा चुका है।

जेेडीसी ने बताया कि गांधी दर्शन म्यूजियम का शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा 2 अक्टूबर, 2021 को किया गया था। म्यूजियम के निर्माण पर 100.00 करोड रूपए की लागत आएगी। इसमें लगभग 14500 वर्गमीटर क्षेत्र में निर्माण किया जा रहा है। सम्पूर्ण क्षेत्र में 1000 से अधिक पेड-पौधे लगाकर इस क्षेत्र को एक घने वृक्षों के झुरमुट, प्राकृतिक स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। म्यूजियम का कार्य पूर्ण होने पर ना सिर्फ परियोजना साईट की अपितु सम्पूर्ण नजदीकी क्षेत्र की ईको वेल्यू यानि पर्यावरण मूल्य में अभिवृद्धि होगी।

जेडीसी ने बताया कि गांधी दर्शन म्यूजियम का निर्माण पांच चरणों में किया जा रहा है। पहले चरण में संरचना संबंधी कार्यों को करवाया गया है। दूसरे चरण में भवन के इंटीरियर वर्क्स सिविल-पत्थर, ईंट, सीमेंट ब्लॉक्स की चिनाई का कार्य व रेम्ड अर्थ का कार्य (मिट्टी की कुटाई कर दीवार बनाई जाती है), इलेक्ट्रिकल कार्य में एसी, विद्युत संबंधी, फर्नीचर, प्लास्टर, खिडकियॉ एवं दरवाजें इत्यादि कार्य, एचवीएसी, अग्निशमन, फर्निशिंग आदि का कार्य करवाया जा रहा है।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story