राजस्थान

उषा पांडियार को अखिल भारतीय तेली महासभा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया

Admin Delhi 1
5 July 2023 8:17 AM GMT
उषा पांडियार को अखिल भारतीय तेली महासभा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया
x

राजसमंद न्यूज़: अखिल भारतीय तेली महासभा की बैठक सोमवार दोपहर शहर के तेली समाज भवन में हुई। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमदेवी हाड़ा ने जिलाध्यक्ष पद पर उषा पंडियार को नियुक्त किया। उषा पंडियार ने मृत्युभोज के साथ गंगोज को भी बंद करने का सुझाव दिया। इसके साथ ही जिला महामंत्री पर पर किरण मेहरानियां, जिला महासचिव गीता पंडियार को नियुक्त किया। संगठन का विस्तार करने और योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए कांकरोली नगर अध्यक्ष सुशीला देवी मेहरानियां और उपाध्यक्ष हंसादेवी मेहरानियां, महासचिव राजूदेवी जेतवाल तथा राजनगर अध्यक्ष प्रेमदेवी पचलोड़िया और उपाध्यक्ष भगवतीदेवी पचलोडिया, नगर महामंत्री सोनम पचलोड़िया को दायित्व दिया।

राजनगर भिक्षु बोधि स्थल में डॉ. साध्वी परम यशा के सान्निध्य में 264 वां तेरापंथ स्थापना दिवस के कार्यक्रम मनाया गया। साध्वी डॉ. परम यशा ने कहा गुरू पूर्णिमा का दिन बहुत ही ऐतिहासिक और अभ्युदय का दिन है। क्योंकि हमें ऐसे गुरु मिले जिन्होंने हम सब को यह हेल्दी एंड वेल्थी तेरापंथ दिया। भिक्षु स्वामी में गौरव और गुरुता थी। उनके लिए जितना कहे उतना कम है। क्योंकि उनकी जन्म कुंडली में ग्रहों की उच्चता थी। पंथ चलाना उनके जीवन का उद्देश्य नहीं था। किसी ने पूछा आपका यह संघ कब तक चलेगा - जब तक मेरे साधु साध्वी आचार विचार मर्यादा निष्ठ रहेंगे। तब तक इस शासन का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। एक महान तत्व ज्ञानी थे। ज्योतिष के, वास्तु शास्त्र के, शकुन शास्त्र के, महान ज्ञाता थे। वे समयज्ञ थे, जैन आगमों के मर्मज्ञ थे। अध्यात्म के विशेषज्ञ थे।

Next Story