राजस्थान

पब्लिक पार्क के गेट की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने का आग्रह

Admindelhi1
28 Oct 2026 1:10 PM IST
पब्लिक पार्क के गेट की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने का आग्रह
x
पब्लिक पार्क के गेट की देखरेख के लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग

बीकानेर: बीकानेर के पूर्व राजपरिवार की वरिष्ठ सदस्य राज्यश्री कुमारी ने सरकार से पब्लिक पार्क को मूल स्वरूप में रखने की मांग की है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन, मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री को पत्र लिखकर पार्क में हुए बदलावों पर चिंता जताई और ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण के लिए आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया है।

पत्र के अनुसार, पूर्व में महाराजा गंगासिंहजी ने इस पार्क का निर्माण करवाया था। इसकी डिजाइन लंदन के बकिंघम पैलेस के गेट्स की शैली से प्रेरित बताई गई है। पार्क का मुख्य प्रवेश द्वार, चारों ओर की रेलिंग और पत्थरों से बने स्तंभ बीकानेर की राजसी विरासत के प्रतीक हैं। इसकी वास्तुकला और विशिष्ट डिजाइन इसे स्थानीय लोगों के साथ देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनाते हैं। पत्र में बताया गया कि कुछ वर्ष पहले पार्क का मुख्य द्वार क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद विशेषज्ञों की सलाह के बिना गेट्स को सीमेंट से ढकने और अन्य बदलाव करने पर आपत्ति जताई गई थी। इससे द्वार के खंभों को भी नुकसान पहुंचने की बात कही गई है।

पत्र में मुख्यमंत्री, पर्यटन मंत्री, जिला प्रशासन और बीकानेर विकास प्राधिकरण से इस मामले में हस्तक्षेप कर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है। साथ ही ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है।

राजश्री कुमारी ने कहा कि उन्हें विभिन्न माध्यमों से पता चला कि पब्लिक पार्क के तीन द्वारों के मूल स्वरूप में बदलाव कर उन्हें हटाया गया और दो पिलरों वाला गेट बना दिया गया। इस पर चिंता व्यक्त करते हुए राजश्री कुमारी ने कहा कि ऐतिहासिक धरोहर के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ उचित नहीं है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पार्क के मूल वास्तुशिल्प और ऐतिहासिक पहचान को बहाल करने की मांग की।

Next Story