राजस्थान
जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल में युवक की मौत के बाद हंगामा
Admin Delhi 1
20 Sept 2023 11:39 AM IST

x
उदयपुर: उदयपुर के पंचवटी स्थित जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने डॉक्टराें पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों और हॉस्पिटल स्टाफ के बीच जमकर बहस हुई। हंगामा बढ़ने पर हाथीपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने की कोशिश की। घटना सोमवार देर शाम की है।
हाथीपोल थानाधिकारी लीलाधर ने बताया कि हॉस्पिटल में इलाज के दौरान अक्षय पालीवाल (29) की मौत हुई है। परिजनों ने मामले की रिपोर्ट दी है जिसमें डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। साथ ही शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंपा जाएगा। इधर, हॉस्पिटल प्रशासन ने इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही होने से इनकार किया है।
Next Story





