राजस्थान

उपेन यादव को भूमि के फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में किया गया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
20 Nov 2022 11:38 AM GMT
उपेन यादव को भूमि के फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में किया गया गिरफ्तार
x

जयपुर न्यूज़: श्याम नगर थाना पुलिस ने राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव को भूमि के फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उपेन यादव का भाई मुकेश यादव जयपुर का संगठित भूमाफिया है, जो गिरोह के रूप में कीमती भूमि के फर्जी दस्तावेज बनाकर करोड़ों की भूमि हड़प कर चुका है। इसके खिलाफ आधा दर्जन मुकदमे विचाराधीन है।

ऊपेन यादव ने भी इस मामले में फर्जी दस्तावेज बनाने में सहयोग किया था, जो छात्र राजनीति से जुड़ा होने के कारण मुकेश यादव की मदद करता है। ऊपेन यादव ने इस प्रकरण में मुकेश यादव द्वारा फर्जी तरीके से तैयार दस्तावेजों पर गवाह के रूप में हस्ताक्षर किये थे और अनुसंधान अधिकारियों द्वारा बार-बार बुलाने पर भी अनुसंधान से बचता रहा है। इसके खिलाफ 2016 में मामला दर्ज हुआ था।

Next Story