राजस्थान

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बहन के घर से लौट रहे भाई की सड़क हादसे में हुई मौत

Admin Delhi 1
24 Sept 2022 3:38 PM IST
अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बहन के घर से लौट रहे भाई की सड़क हादसे में हुई मौत
x

अलवर न्यूज़: राजस्थान के अलवर जिले में उद्योग नगर थाना क्षेत्र बगड़ का तिराहे के समीप शनिवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब युवक अपनी बहन के घर से अपने गांव लौट रहा था। तभी बगड़ का तिराहे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सूचना पर उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि घेघोली निवासी 48 वर्षीय ताराचंद जाटव अपनी बहन के यहां नसोपुर मिलने गया था। उसके बाद वह अपनी बहन के घर से बाइक लेकर वापसी अपने गांव लौट रहा था। तभी बगड़ तिराहे के समीप उसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए सामान्य चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उद्योग नगर थाने के सहायक उप निरीक्षक हरेंद्र कुमार ने बताया कि थाने पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति बगड़ तिराहे के समीप सड़क किनारे पड़ा हुआ है। सूचना पर उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में पड़े ताराचंद जाटव को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की बाइक को बगैर तरह पुलिस चौकी पर खड़ी करा दी गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक ताराचंद मजदूरी का कार्य कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था।

Next Story