राजस्थान

मन्दिर का दानपात्र तोड़कर अज्ञात चोर ले उडे़ हजारों रुपए

Ashwandewangan
24 May 2023 9:58 PM IST
मन्दिर का दानपात्र तोड़कर अज्ञात चोर ले उडे़ हजारों रुपए
x

भीलवाड़ा। शहर के कोटा बाईपास पर कोठारी नदी के किनारे स्थित श्रीकामधेनू बालाजी मंदिर परिसर में लगे दानपात्र को अज्ञात चोर मंगलवार रात्रि को तोडकर हजारो रूपये नकद ले उडें। मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी संजय तापडिया ने बताया कि पूर्व में भी मंदिर परिसर में निवासरत संत श्री हरिदास जी महाराज के साथ लूट की घटना हो चुकी है। जिसकी रिपोर्ट पुलिस थाने में भी करवाई गई। मगर उस पर कोई कार्यवाही नहीं होने से चोरो ने पुनः नई घटना को अंजाम दे दिया।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story