राजस्थान

कलेक्टर से लेकर विधायक हुए कायल: निर्विरोध सरपंच चुनी गई मां, बेटे ने खुद की एक करोड़ की पूंजी लगाकर बनवाया ग्राम पंचायत भवन

jantaserishta.com
13 Nov 2021 8:31 AM IST
कलेक्टर से लेकर विधायक हुए कायल: निर्विरोध सरपंच चुनी गई मां, बेटे ने खुद की एक करोड़ की पूंजी लगाकर बनवाया ग्राम पंचायत भवन
x

बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर जिले की नवनियुक्त बूढ़ातला सरपंच के परिवार ने अनूठी मिसाल पेश की है. दरअसल, परिवार ने खुद की एक करोड़ की पूंजी लगाकर यहां ग्राम पंचायत भवन का निर्माण करवाया. शुक्रवार को इस पंचायत भवन का उद्घाटन किया गया. इस मौके पर कलेक्टर से लेकर विधायक तक ने इस पहल की सराहना की.

आज तक की खबर के मुताबिक एनआरआई नवल किशोर गोदारा ने बताया कि उनका बिजनेस इंडिया से बाहर चलता है. लेकिन जब गांव वालों ने मेरी मां को निर्विरोध सरपंच बनाया तो मेरे कंधों पर यह जिम्मेदारी थी कि मैं इस ग्राम पंचायत के लोगों के लिए कुछ विशेष करूं. इसीलिए मैंने एक करोड़ की लागत से आधुनिक ग्राम पंचायत भवन का निर्माण करवा दिया. जिसका उद्घाटन किया गया है.
नवल किशोर ने इसके अलावा ग्राम पंचायत के उन नागरिकों को अपना पैसा लगाकर चिरंजीवी योजना से भी जोड़ा, जिनका इन्श्योरेंस नहीं हो पाया था. कुल मिलाकर पूरी ग्राम पंचायत के लोग अब चिरंजीवी योजना से भी जुड़ गए हैं.
उपखंड अधिकारी महावीर सिंह जोधा ने नवल किशोर की तारीफ करते हुए कहा कि बाड़मेर ही नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान के लिए यह ग्राम पंचायत अपने आप में एक मिसाल होगी जहां पर सरपंच के परिवार की ओर से ग्राम पंचायत का आधुनिक भवन बनवाया गया, जिसमें कॉन्फ्रेंस हॉल, पटवारी और सरपंच के लिए अलग-अलग कमरे, गार्डन, टॉयलेट और चारों तरफ पौधारोपण सहित कई अन्य फैसिलिटी हैं.
इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक आमीन खान ने कहा कि मैंने अपने राजनीतिक इतिहास में ऐसा जनप्रतिनिधि कभी नहीं देखा है जिसने अपने पैसों से इस तरीके का आधुनिक भवन का निर्माण करवाया हो. और अपने गांव के विकास के बारे में इतनी बड़ी सोच रखता हो. यह यकीनन काबिले तारीफ है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story