राजस्थान

बीकानेर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के पोस्टर का केंद्रीय मंत्री ने किया विमोचन

Admindelhi1
27 Nov 2026 11:58 AM IST
बीकानेर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के पोस्टर का केंद्रीय मंत्री ने किया विमोचन
x
बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता की पहल, गांवों में चलेगा विशेष अभियान

बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर में संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बाल विवाह रोकथाम और ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के विशेष पोस्टर का विमोचन किया।

राजस्थान महिला कल्याण मंडल और जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन की ओर से संस्था के निदेशक राकेश कौशिक के निर्देशन में यह पोस्टर तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाना है।

केंद्रीय मंत्री ने भारतीय संविधान के मूल्यों, मौलिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए बाल विवाह रोकथाम के लिए संस्था के प्रयासों की सराहना की।

जिला समन्वयक अमित कुमार ने बताया कि आगामी 100 दिनों तक गांवों में नियमित जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके माध्यम से ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी।

इस अवसर पर संस्था की ओर से पिंकी जनागल, बाबूलाल, जय प्रकाश और विक्रम उपस्थित रहे।

Next Story