
x
Bikaner बीकानेर: केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने संसद सेवा केंद्र में आयोजित प्रेस वार्ता में देश में आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य यह है कि हम अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पादों और तकनीकों को अपनाएं ताकि भारत आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर से जीएसटी में कमी आई और उसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने बचत उत्सव कार्यक्रम शुरू किया। इस पहल को दुकानदारों और ग्राहकों, दोनों ने सराहा है, क्योंकि इससे वस्तुओं के भाव कम हुए हैं और क्रयशक्ति को बढ़ावा मिला है।
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जाना ही पड़ता है और भारत के सामने उन संसाधनों का महत्व और बढ़ जाता है, जो क्रिटिकल मिनरल्स हैं, जैसे यूरेनियम, लिथियम और पोटाश। उन्होंने बताया कि पोटाश भारत में भरपूर उपलब्ध है और उसके लिए बिडिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पहली बिडिंग में कोई प्रस्ताव नहीं आया था, लेकिन दूसरी बिडिंग में प्रमुख कंपनी वेदांता ने प्रस्ताव दिया है। जल्द ही पोटाश खनन कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेरेमिक का रॉ-मटेरियल गुजरात और अन्य जगहों पर यहीं से जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सामने प्रस्ताव भी रखा गया है कि यहां सेरेमिक हब स्थापित किया जाए। इस प्रस्ताव पर काम चल रहा है और आने वाले समय में तेजी से सेरेमिक का कार्य बढ़ते हुए देखेंगे।
हाईकोर्ट बेंच की मांग पर उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी के माध्यम से बीकानेर से वकील जोधपुर हाईकोर्ट में पैरवी कर सकेंगे। ऐसी मांग केवल राजस्थान में नहीं बल्कि पूरे देश के कई हिस्सों से आ रही है। एक समिति बनाई गई है और सभी पक्षों की सहमति से शीघ्र समाधान निकाले जाने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बीएसएनएल का 4जी नेटवर्क आत्मनिर्भर भारत की योजनाओं का हिस्सा है। इसके अलावा वंदे भारत ट्रेनें भी आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ी पहल हैं और यात्रियों को सुविधाजनक सफर प्रदान करेंगी।
Tagsअर्जुनराम मेघवालआत्मनिर्भर भारतजीएसटी कटौतीबचत उत्सवपोटाश खननवेदांतासेरेमिक हबहाईकोर्ट पैरवीबीएसएनएल 4जीवंदे भारत ट्रेनस्वदेशी उत्पादतकनीकी पहलजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





