राजस्थान

केंद्रीय मंत्री ईरानी ने त्रिभाषी शब्दकोश का उद्घाटन किया

Admin Delhi 1
15 May 2023 11:54 AM GMT
केंद्रीय मंत्री ईरानी ने त्रिभाषी शब्दकोश का उद्घाटन किया
x

जोधपुर न्यूज: मेहरानगढ म्यूजियम ट्रस्ट एवं जोधपुर स्थापना दिवस समिति द्वारा आयोजित 565 वां स्थापना दिवस के भव्य समारोह में पूर्व नरेश गजेसिंह एवं केन्द्रीय अल्पसंख्यक, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी के मुख्य आतिथ्य में त्रिभाषी शब्दकोश का लोकार्पण हुआ।

भंवरलाल सुथार एवं डाॅ.गजेसिंह राजपुरोहित संपादित 'राजस्थानी हिन्दी अंग्रेजी शब्दकोश' का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने राजस्थानी भाषा एवं संस्कृति की सराहना करते हुए त्रिभाषी शब्दकोश को पूरी दुनिया के लिए उपयोगी बताया। समारोह अध्यक्ष पूर्व नरेश ने शब्दकोश का महत्व बताते हुए राजस्थानी- हिन्दी-अंग्रेजी शब्दकोश के संपादक भंवरलाल सुथार एवं डाॅ.गजेसिंह राजपुरोहित के साहित्यिक कार्यो की सराहना की।

त्रिभाषी शब्दकोश के संपादक गजेसिंह राजपुरोहित ने बताया कि इसमें राजस्थानी भाषा के लगभग 20 हजार से अधिक शब्दों का हिन्दी एवं अंग्रेजी में अर्थ देने के साथ ही मूल शब्दों को रोमन अंग्रेजी में भी लिखा गया है।

आधुनिक वैज्ञानिक विधि से तैयार किया गया यह शब्दकोश व्याकरण की दृष्टि से अनेकानेक भाषायी विशेषताओं से परिपूर्ण है। शब्दकोश के संपादक भंवरलाल सुथार ने बताया कि आज के समय विधार्थियों, शोधार्थियों एवं साहित्य जगत के लिए बहुउपयोगी यह शब्दकोश राजस्थानी भाषा की संवैधानिक मान्यता की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सिद्ध होगा।

Next Story