राजस्थान

राजस्थान बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष बने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

Admin2
19 Jun 2022 2:45 PM GMT
राजस्थान बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष बने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत राज़स्थान बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष बने है। भीलवाड़ा में आज राजस्थान बैडमिंटन संघ के के चुनाव सम्पन्न हुए। जिसमें केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत निर्विरोध अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए है। जोधपुर से सांसद व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मोदी कैबिनेट में मंत्री हैं। इसके साथ ही उनको बैडमिंटन संघ की जिम्मेदारी भी मिली है। जिससे खेल प्रेमी व भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी है।

केके शर्मा सचिव, चून सिंह भाटी कोषाध्यक्ष बने है। राजस्थान बैडमिंटन संघ अब बैडमिंटन के प्रति खिलाड़ियों को आकर्षित करने के लिए आईपीएल की तर्ज पर आरबीएल (राजस्थान बैडमिंटन लीग) का आयोजन करेगा। इससे खिलाड़ियों में बैडमिंटन के प्रति रुचि बढ़ेगी और प्रदेश व देश को उच्च श्रेणी के खिलाड़ी मिल सकेंगे। राज्य बैडमिंटन संघ के चुनाव के बाद संघ के सचिव केके शर्मा ने यह जानकारी दी।

सोर्स-hindustan

Next Story