राजस्थान
Kekri में सरपंचों के प्रशासक नियुक्ति आभार एवं अभिनंदन समारोह में केंद्रीय मंत्री शामिल
Tara Tandi
18 Oct 2025 7:04 PM IST

x
Jaipur जयपुर । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि ग्राम पंचायतें भारत की लोकतांत्रिक आत्मा हैं, जहां विकास की असली शुरुआत होती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पंचायतों को अधिकार, संसाधन और पारदर्शिता के साथ सशक्त किया जा रहा है, ताकि गांवों तक विकास की गंगा पहुंचे। केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने शुक्रवार को संसदीय क्षेत्र अजमेर के केकड़ी मुख्यालय स्थित पटेल आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सरपंचों के प्रशासक नियुक्ति आभार एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।
स्थानीय कारीगरों और उद्यमों को प्रोत्साहित करें—
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान और वोकल फॉर लोकल के माध्यम से ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सतत प्रयासरत है। उन्होंने उपस्थित सरपंचों और जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दें, स्थानीय कारीगरों और उद्यमों को प्रोत्साहित करें तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर में ग्राम पंचायतों को तकनीकी रूप से सशक्त करने के लिए ई-गवर्नेंस, डिजिटल रेकॉर्ड और पारदर्शी योजना मॉनिटरिंग जैसी पहलें शुरू की हैं, जिससे विकास योजनाओं का सीधा लाभ ग्रामीणों तक पहुंचे।
इस दौरान केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री ने नव नियुक्त सरपंच प्रशासकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि अब ग्राम पंचायतों की भूमिका केवल स्थानीय प्रशासन तक सीमित नहीं रही, बल्कि ग्रामीण नवाचार, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता को आगे बढ़ाने की दिशा में भी यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही हैं। कार्यक्रम में केकड़ी विधायक श्री शत्रुघन गौतम अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
TagsKekri सरपंचोंप्रशासक नियुक्ति आभारअभिनंदन समारोहकेंद्रीय मंत्री शामिलKekri SarpanchesAdministrator AppointmentGratitudeFelicitation CeremonyUnion Minister Involvedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





