राजस्थान
GST बचत उत्सव के तहत आसपुर मे अधिकारियो ने व्यापारी वर्ग व आमजन से संम्पर्क
Tara Tandi
27 Sept 2025 12:29 PM IST

x
Dungarpur डूंगरपुर । वणिज्यिक कर विभाग, डूंगरपुर द्वारा जीएसटी बचत उत्सव 2025 के अंतर्गत जिला कलक्टर महोदय एवं अतिरिक्त आयुक्त महोदया, उदयपुर के निर्देशन में आसपुर ब्लॉक में जागरूकता अभियान चलाया गया जिसके अन्तर्गत विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर व्यक्तिशः सम्पर्क किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न व्यापार संघों, व्यवसायियों एवं उपभोक्ताओं को जीएसटी 2.0 के तहत कर संरचना में हुए अहम बदलावों के बारे में विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर दरों में हो रही कमी के लाभों को अंतिम उपभोक्ता तक पहुंचाना था। नीता कटारा, सहायक आयुक्त ने बताया कि इस बदलाव से आम जनता की रोजमर्रा की खरीददारी सस्ती होगी, जिससे उनकी बचत बढ़ेगी और जीवन स्तर में सुधार होगा। व्यापारियों को भी कर प्रणाली में पारदर्शिता और सरलता से परिचित कराया गया ताकि वे सही तरीके से बिलिंग कर सकें।
कार्यक्रम में नीता कटारा , सहायक आयुक्त एवं दीपक मीणा, राज्य कर अधिकारी आदि विभागीय अधिकारी उपस्थित थे, वहीं विभिन्न व्यापार म.डलों से मुख्यतः लक्षमणासिंह, हितेश जैन, भवानीसिंह, धर्मेन्द्र जैन, सुशील जैन, पारस जैन, प्रवीण जैन , सुमित जैन, नरेन्द्रसिंह चौहान, भरत तेली, सुरेश सेवक आदि स्थानीय व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं से इस जागरूकता अभियान के सम्बन्ध में प्रत्येक प्रतिष्ठान पर विस्तृत चर्चा की। सभी ने कर दरों में आई कमी को स्वागत योग्य बताया और व्यापारी वर्ग से इसे उपभोक्ताओं तक सही ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।
TagsGST बचत उत्सवआसपुर अधिकारियोव्यापारी वर्गआमजन संम्पर्कGST Savings FestivalAspur officialsbusiness communitypublic contactजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





