राजस्थान

20 फीट पुलिया से नीचे गिरी बेकाबू स्कोर्पियो

Admin4
20 July 2023 7:01 AM GMT
20 फीट पुलिया से नीचे गिरी बेकाबू स्कोर्पियो
x
अलवर। अलवर के खैरथ्ल के वार्ड पार्षद अंकित का जन्मदिन मनाकर लौट रहे दोस्तों की कार बुधवार रात करीब नौ बजे असंतुलित होकर अकबरपुर के निकट पुलिया के नीचे जा गिरी। जिससे दो युवकों की मौत हो गई। तीन घायल हैं। तीसरा युवक भी गंभीर घायल है। अशोक चौधरी व दिनेश जाेगी की मौत हो गई। पार्षद अंकित सहित तीन जने घायल हैं। खैरथल नगर पालिका में वार्ड 18 के बीजेपी के पार्षद अंकित को बुधवार को जन्मदिन मनाने के लिए दोस्त सरिस्का की तरफ गए थे। नटनी का बारां में जन्म दिन मनाया। दो कारों मे ंसवार होकर कुल 8 जने खैरथल से गए थे। रात को जन्मदिन मनाकर वापस लौट रहे थे। वीरेंद्र कार चला रहा था। अंकित आगे बैठा था। रात करीब नौ बजे अकबरपुर पुलिया के पास सामने से वाहन आने पर कार का संतुलन बिगड़ गया। कार पुलिया को तोड़ते हुए 20 फुट नीचे जा गिरी। जिसमें खैरिाल के मातोर रोड निवासी अशोक उर्फ आशु (32) पुत्र रमेश चौधरी, दिनेश (28) पुत्र राजकुमार जोगी की मौत हो गई। जबकि पार्षद अंकित, वीरेंद्र व मोनू घायल हो गए।
घायलों से पता चला कि मृतक अशोक चौधरी इकलौता बेटा था। जिसकी तीन साल पहले ही शादी हुई थी। वह प्रॉपर्टी का काम करता था। अशोक के एक बेटा है। वहीं दिनेश अविवाहित है। उसके पिता टेलर हैं। पार्षद अंकित ने बताया कि वापस आते समय वीरेंद्र ने भी सीट बैलट लगा रखी थी। कार का संतलुन बिगड़ते ही सब घबरा गए। कार पुलिया से नीचे गिरी। पीछे बैठे अशोक व दिनेश कार में पीछे बैठे थे। साथ में मोनू भी था। कार के गिरने के बाद मोनू बाहर आया। उसी ने आवाज दी। पीछे आर हरी दोस्तों की कार वहां रुकी। तब उन्होंने एंबुलेंस को बुलाकर तुरंट अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में अशोक व दिनेश को मृत घोषित कर दिया। मृतक अशोक अलवर शहर में जयंती फॉर्म के पास अपनी बहन के यहां रुका हुआ था। यहीं से वह दोस्तों के साथ गया था।
Next Story