राजस्थान

बाजार से खरीददारी करने गए चाचा-भतीजे की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

Admin Delhi 1
25 Oct 2022 11:53 AM GMT
बाजार से खरीददारी करने गए चाचा-भतीजे की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
x

अलवर न्यूज़: जिले के थानागाजी पुलिस थाना इलाके में दिवाली दिन बाजार से खरीददारी करने गए चाचा-भतीजे की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। चाचा भतीजे की मौत से परिवार सदमे में है। सोमवार शाम घर लौट रहे थे तभी पिकअप ने टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि पिकअप दोनों की बाइक को 60 फीट दूर तक घसीट ले गया। ये घटना अलवर जिले थानागाजी के किशोरी की है। चाचा-भतीजा जोगियों की ढाणी के रहने वाले थे। हादसा उनके घर से 1 किलोमीटर पहले हुआ था।

60 फीट तक घसीटता रहा युवक: ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जोगिया की ढाणी निवासी रामकिशोर योगी (22) पुत्र गैंदा लाल योगी और अशोक योगी (32) पुत्र श्रीलाल योगी दोनों रिश्ते में चाचा भतीजा लगते हैं। रामकिशोर और अशोक दीपावली की खरीदारी करने किशोरी गांव गए थे। वे देर शाम करीब साढ़े 7 बजे गोलाकाबास अजबगढ़ रोड की तरफ आ रहे थे तो एक पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि पिकअप ड्राइवर दोनों को घसीटते हुए 60 फीट तक ले गया।

खून से सन गई सड़क: हादसे के बाद सड़क खून से सन गई थी। रामकिशोर के शव के टुकड़े सड़क से चिपक गए थे। हादसे में रामकिशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घायल अशोक को थानागाजी हास्पिटल में भेजा गया। यहां से हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया। लेकिन, जयपुर पहुंचते ही अशोक ने भी दम तोड़ दिया।

जयपर के कुंडा मूर्ती बनाता था अशोक: रामकिशोर के परिजनों ने बताया कि वह दिल्ली की प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। तीन दिन पहले ही वह दीपावाली की छुटि्टयों पर घर आया था। सोमवार शाम को साढ़े 7 बजे बाद रामकिशोर और अशोक के घर में पूजा की तैयारियां चल रही थीं। तभी घरवालों को दोनों के एक्सीडेंट की जानकारी मिली। रामकिशोर 3 भाइयों में सबसे छोटा था। अशोक शादीशुदा था। उसकी 2 साल की एक बच्ची है। अशोक जयपुर आमेर कुंडा में मूर्ति घिसाई का काम करता था। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

Next Story