राजस्थान
Udaipur जल क्षेत्र सुधार आजीविका परियोजना: उदयसागर झील नहर का 20 साल बाद सुधार होगा
Mohammed Raziq
29 Sept 2023 11:14 AM IST

x
आजीविका परियोजना: उदयसागर झील नहर का 20 साल बाद सुधार होगा
राजस्थान उदयसागर झील से निकलने वाली 85 किमी लंबी नहर के दिन फिरने वाले हैं। अभी यह जगह-जगह से जर्जर हाेने के कारण करीब 30 प्रतिशत पानी व्यर्थ बह जाता है, साथ ही सीपेज के कारण खेताें में भी फसलाें काे नुकसान पहुंचता है। अब राजस्थान जल क्षेत्र सुधार आजीविका परियोजना के तहत इसके विकास के लिए 45.96 कराेड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसमें से 35.90 कराेड़ रुपए की लागत से उदयसागर झील के नहरी तंत्र काे सुधारा जाएगा। यह राशि इस परियाेजना के तहत जापान इंटरनेशनल काॅरर्पाेशन एजेंसी (जायका) खर्च करेगी।
इसके लिए जल संसाधन विभाग ने टेंडर निकाल दिए हैं। इसकी तकनीकी बिड 9 अक्टूबर काे खुलेगी। इसके बाद जल्द ही काम शुरू हाेगा। बता दें कि बीच-बीच में एक-दाे किमी के काम काे छाेड़ दिया जाए ताे इस नहर की मरम्मत करीब 20 साल बाद हाेगी। उधर, जो लोग फव्वारा सिंचाई योजना और सोलर सिस्टम का काम करवाना चाहते हैं, उन्हें 75% तक सब्सिडी दी जाएगी। इसमें जायका प्रोजेक्ट के तहत 10 करोड़ रु. की सहायता दी जाएगी। हॉर्टिकल्चर विभाग और राजीविका इसमें सहयोग करेंगे।
Next Story





